ब्रेकिंग
आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?

पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठन

Bihar News: पटना नगर निगम के आवासीय मकानों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समिति गठित की है।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना नगर निगम द्वारा आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।



समिति में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश कुमार मिश्र को सदस्य सचिव बनाया गया है। वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव एवं विधान पार्षद संजय कुमार सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति संबंधित विषय का अध्ययन कर व्यावहारिक एवं जनहितकारी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।



इस मामले को लेकर पटना नगर निगम द्वारा जारी नोटिस के समाधान की मांग के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक एवं विधायक संजय गुप्ता शामिल थे।



बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पटना में रिहायशी इलाकों में संचालित कॉमर्शियल गतिविधियों को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। पटना नगर निगम के विभिन्न अंचलों में सर्वे और जांच के बाद 30 हजार से अधिक मकान मालिकों और कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया है।



नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में मकान मालिकों और कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। नगर निगम की इस कार्रवाई से रिहायशी इलाकों में घर से कारोबार करने वाले लोगों के बीच भी हलचल तेज हो गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता