ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना : रातोंरात गायब हो गए एक हजार मजदूर, बड़े घपले की आशंका

PATNA : राजधानी पटना में एक हजार से अधिक सफाई मजदूर रातोंरात लापता हो गए. अब दिन-रात ड्यूटी करने वाले मजदूर को ढूंढने से भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है. बता दें पटना नगर निगम ने एक झ

पटना : रातोंरात गायब हो गए एक हजार मजदूर, बड़े घपले की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक हजार से अधिक सफाई मजदूर रातोंरात लापता हो गए. अब दिन-रात ड्यूटी करने वाले मजदूर को ढूंढने से भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है. बता दें पटना नगर निगम ने एक झटके में सभी एक हजार मजदूरों की नौकरी खत्‍म कर दी. लेकिन कोई विरोध ता नहीं किया, ना ही हंगामा करने को तैयार है. नगर निगम से जुड़े लोग इसे बड़ा घोटाला बता रहे हैं. 


इस मामले में आउटसोर्स एजेंसी के जरिए से तैनात पटना नगर निगम के एक हजार सफाई मजदूर अचानक कहां गायब हो गए? मजदूरों की खोज शुरू हो गई है. वही नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर ने बताया कि एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. एजेंसी को बताना होगा कि मजदूर कहां चले गए. दोषी एजेंसी और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई जाएगी. नगर आयुक्त की सख्ती से अंचल स्तर पर अधिकारी सक्रिय हो गए हैं. मजदूरों की तलाश शुरू कर दी गई है. दूसरी तरफ नगर आयुक्त का कहना है कि मजदूरों से जुड़े सभी तथ्य मिल गए हैं. जल्द ही खाली पदों को भरा जाएगा. 


आपको बता दें कि जब शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई तब इस बात कि जानकरी हुई कि मजदूर गायब है. जिसके बाद से नगर आयुक्त ने इस बात को गंभीरता से लिया और मजदूरों के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा कर दिया है.

टैग्स