ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना: रामनवमी पर राम भक्तों के लिए मुफ्त बस सेवा, रात इतने बजे से खुलेगा महावीर मन्दिर का पट, ये है खास तैयारी

PATNA: रामनवमी पर इस भक्तों को वीर कुंवर सिंह पार्क तक ले जाने के लिए महावीर मंदिर के सामने रेल इंजन के समीप और डाकबंगला चौक से निःशुल्क बस फेरी सेवा का प्रबंध महावीर मंदिर की ओर स

पटना: रामनवमी पर राम भक्तों के लिए मुफ्त बस सेवा, रात इतने बजे से खुलेगा महावीर मन्दिर का पट, ये है खास तैयारी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: रामनवमी पर इस भक्तों को वीर कुंवर सिंह पार्क तक ले जाने के लिए महावीर मंदिर के सामने रेल इंजन के समीप और डाकबंगला चौक से निःशुल्क बस फेरी सेवा का प्रबंध महावीर मंदिर की ओर से किया गया है. वही महावीर मंदिर में बुधवार की रात 2 बजे पट खुल जायेगा और 2:15 बजे से भक्त प्रसाद चढ़ा सकेंगे. 


बता दें पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी का भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. भक्तों को परेशानी ना हो इसलिए जिनके हाथ में प्रसाद होगा, वे पंक्तिबद्ध होकर मंदिर के उत्तरी प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर में आयेंगे. महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग पंक्तियां की तैयारियां की है. 


नैवेद्यम के 14 काउंटर लगाये जायेंगे

बता दें भक्तों को भीड़ ना लगें इसलिए नैवेद्यम के 14 काउंटर लगाये जायेंगे. महावीर मंदिर के सामने, पटना जंक्शन प्रवेश द्वार संख्या 1, ऑटो स्टैंड, डाकबंगला चौराहा, जीपीओ गोलंबर, वीर कुंवर सिंह पार्क के साथ  प्रमुख स्थानों पर महावीर मंदिर के नैवेद्यम उपलब्ध रहेंगे. वही नैवेद्यम तैयार करने के लिए 20 हजार किलो  तिरुपति के 100 से अधिक कारीगर रात-दिन लगे हुए हैं.


मुख्य पूजा 10 बजे सुबह

रामनवमी के दिन यानी गुरुवार को महावीर मंदिर परिसर में स्थित मुख्य ध्वज स्थल पर सुबह 10 बजे से पूजन शुरू किया जायेगा. इस पूजन के बाद महावीर मंदिर में मौजूद सभी हनुमान ध्वज बदले जायेंगे. वही दोपहर 11:50 से 12:20 तक भगवान राम का जन्मोत्सव भी होगा. 

टैग्स