ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

PATNA: राजीव नगर मामले में आज फिर होगी सुनवाई, बिजली कंपनी को देना होगा जवाब

PATNA: राजीव नगर मामलें को लेकर आज यानी 19 जुलाई को फिर सुनवाई होने वाली है। दरअसल, नेपाली नगर में जिला प्रशासन 95 घरों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की थी, जिस पर स्थानीय ल

PATNA: राजीव नगर मामले में आज फिर होगी सुनवाई, बिजली कंपनी को देना होगा जवाब
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राजीव नगर मामलें को लेकर आज यानी 19 जुलाई को फिर सुनवाई होने वाली है। दरअसल, नेपाली नगर में जिला प्रशासन 95 घरों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की थी, जिस पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया था। इसी मामले में पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। आज बिजली कंपनी की तरफ से जवाब दाखिल किया जाएगा।



आपको बता दें, प्रशासन 95 घरों को ध्वस्त करने के लिए सुबह-सुबह बुलडोजर लेकर पहुंची थी। 40 मकान तोड़ भी दिए गए थे। इसको लेकर हाईकोर्ट में पहले भी दो दिन सुनवाई हुई, जिसके बाद आज फिर मामले की सुनवाई होने वाली है। पहले की सुनवाई 6 और 14 जून को हुई थी। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा था कि राजीव नगर में रहने वाले लोगों को बिजली-पानी उपलब्ध कराया जाए। बिजली कंपनी सोमवार को 30 प्रभावित घरों में आपूर्ति बहाल करा दी थी।



14 जुलाई को हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने कहा था कि पटना जिला प्रशासन ने आखिर रोक का आदेश जारी होने के बावजूद देर शाम तक बुलडोजर से मकानों को तोड़े जाने का सिलसिला कैसे जारी रखा, यह सवाल बड़ा गंभीर है। इसके अलावा नेपाली नगर के इलाके में बिजली सेवा बहाल नहीं हो पाने को लेकर भी हाई कोर्ट ने बिजली कंपनी से जवाब तलब किया है। इस मामले में आज बिजली कंपनी की तरफ से जवाब दाखिल किया जाएगा। कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई आज करेगा। 

टैग्स