ब्रेकिंग
सावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसमसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

पटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट

Patna Electricity News: पटना में आज रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, जीएम रोड समेत करीब 30 इलाकों के लोगों को परेशानी हो सकती है। किन इलाकों में किस समय बिजली कटेगी...

पटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna Electricity News: पटना में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय पर बाधित रहेगी. बिजली कंपनी की ओर से पांच फीडर को एक से तीन घंटे तक बंद रखा जाएगा. इसके कारण करीब 30 इलाकों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.


सुबह 8 से 9:30 बजे तक इन इलाकों में कटौती

सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक दमदम पार्क, सहदेव महतो मार्ग, वेस्ट बीसी रोड चौराहा और बोरिंग रोड में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.


सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद

जीएम रोड, स्टेट बैंक, अशोक राजपथ, मखनिया कुआं, खुदा बख्श लाइब्रेरी, बंगाली अखाड़ा और पटना मार्केट में सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.


सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक इन इलाकों में कटौती

चूल्हाइचक, हरिदासपुर, अभिमन्यु नगर, रेलवे कॉलोनी और रूपसपुर नहर रोड में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी.


सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद

रामपुर गाड़ीखाना, मुस्तफापुर, रामपुर और दालूचक में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.


दोपहर 12 से 2 बजे तक यहां रहेगी बिजली कटौती

आरएमएस कॉलोनी और ईस्ट इंदिरा नगर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.


सोनभवन के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

पटना के आर ब्लॉक स्थित सोनभवन परिसर के पिछले हिस्से में सोमवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के तीन ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में आसपास की किसी इमारत को नुकसान नहीं पहुंचा. हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की भी सूचना नहीं है.


पटना में हर महीने 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने वाले घरों को चिह्नित किया जाएगा. जिला प्रशासन ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. इसके बाद सूची नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी. इन घरों के मालिकों को छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.