ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में 7 थानाध्यक्ष का तबादला, कोतवाली-बुद्धा कॉलोनी-गर्दनीबाग सहित कई थानों के बदले थानेदार

6 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केन्द्र से पटना के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। पुलिस केंद्र पटना के पुलिस निरीक्षक जयमेजय राय को कोतवाली थाना और पल्लव को बुद्धा कॉलोनी थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Bihar
पटना में 7 थानों में नये थानेदार
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां 15 अगस्त से पहले पटना के 7 थानेदारों को हटा दिया गया है। उनकी जगह दूसरे पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। एक साथ 7 थानाध्यक्ष बदले गये हैं। गर्दनीबाग थाना, कोतवाली थाना, बुद्धा कॉलोनी थाना, हवाई अड्डा थाना, धनरूआ थाना, चित्रगुप्तनगर थाना और बिहटा थाने में नये थानेदार की तैनाती की गयी है।  


पुलिस केंद्र पटना से पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार को गर्दनीबाग थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही पुलिस केंद्र पटना के पुलिस निरीक्षक जयमेजय राय को कोतवाली थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पुलिस केंद्र से ही पुलिस निरीक्षक पल्लव को बुद्धा कॉलोनी थाने का थानेदार बनाया गया है।


6 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केन्द्र से पटना के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। वही चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार को धनरूआ का थानेदार बनाया गया है। वही विशिष्ट आसूचना इकाई, पटना की पुलिस अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी को चित्रगुप्तनगर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। थानाध्यक्ष के तबादले की लिस्ट नीचे देखिये...



पटना में 7 थानाध्यक्ष का तबादला, कोतवाली-बुद्धा कॉलोनी-गर्दनीबाग सहित कई थानों के बदले थानेदार