ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही, जिसकी मॉब लिंचिंग के आरोप में जेल में बंद हैं 23 आरोपी, वह जिंदा लौटा

PATNA: पटना से सटे नौबतपुर के महमदपुर में 10 अगस्त को बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने कृष्णा नाम के शख्स को मौत के घाट उतार दिया था. जिस शख्स के मॉब लिंचिंग के आरोप में 23 लोग

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे नौबतपुर के महमदपुर में 10 अगस्त को बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने कृष्णा नाम के शख्स को मौत के घाट उतार दिया था. जिस शख्स के मॉब लिंचिंग के आरोप में 23 लोग जेल की हवा खा रहे हैं, वह जिंदा लौट आया है. जिस शख्स को भीड़ ने मार डाला था उसकी पहचान रानी तालाब थाना के निसरपुरा गांव निवासी कृष्णा मांझी के रूप में की गई थी. पुलिस ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसके परिजनों को भी सौंप दिया था. अब सवाल ये है कि जब कृष्णा जिंदा है तो उस दिन मारा गया व्यक्ति आखिर कौन था?


मॉब लिंचिंग की इस घटना के आरोप में 23 लोग जेल की सजा काट रहे हैं. वहीं कथित तौर पर कृष्णा मांझी के जिंदा होने की ख़बर पुलिस पर कई सवाल खड़े कर रही है. इस पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस अब कृष्णा मांझी का कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी. 


वहीं इस मामले में कृष्णा मांझी की पत्नी रूदी देवी ने बताया कि 12 अगस्त को दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में जब वह अपने पति का शव देखने गई थी तो शव सड़ी-गली हालत में थी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक कुमार ने जबरन मृत युवक को कृष्णा मांझी बताकर शव सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस के दबाव में घरवालों ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया. 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता