ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

पटना में बनेगा हाईटेक पुलिस गेस्ट हाउस, पुलिसकर्मियों की बड़ी समस्या होगी खत्म; जिम, योगा हॉल और पार्किंग समेत होंगी यह सुविधाएं

Bihar News: पटना में बिहार पुलिस एसोसिएशन परिसर में करीब 17.53 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस गेस्ट हाउस बनाने की योजना तैयार की गई है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना में सरकारी काम से आने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के ठहरने की समस्या जल्द दूर हो सकती है। मैंगल्स रोड स्थित बिहार पुलिस एसोसिएशन परिसर में अत्याधुनिक पुलिस गेस्ट हाउस बनाने की योजना तैयार की गई है। बेसमेंट के साथ जी प्लस फोर भवन के निर्माण पर करीब 17 करोड़ 53 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।



बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम ने योजना का नक्शा तैयार कर लिया है। बिहार पुलिस केंद्रीय प्रशासी समिति की बैठक में योजना को मंजूरी मिलने के बाद आगे की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया गया है। विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।



बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह के अनुसार, प्रस्तावित गेस्ट हाउस में खासकर कनीय पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के ठहरने के साथ भोजन की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल सरकारी काम, छापेमारी, न्यायालय या अन्य आधिकारिक कार्यों से पटना आने वाले पुलिसकर्मियों को निजी होटल या गेस्ट हाउस का सहारा लेना पड़ता है। नए भवन के तैयार होने के बाद उन्हें बेहतर और व्यवस्थित आवासीय सुविधा मिल सकेगी।



प्रस्तावित भवन में अटैच बाथरूम के साथ 66 बेडरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा पांच-पांच बेड वाली 12 डोरमेट्री भी होंगी। इससे पुलिसकर्मियों को उनकी जरूरत के अनुसार अलग-अलग प्रकार की ठहरने की सुविधा मिल सकेगी।



गेस्ट हाउस को केवल आवासीय सुविधा तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें बैठकों और बड़े आयोजनों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था होगी। भवन में 125 लोगों की क्षमता वाला मीटिंग हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा बड़े कार्यक्रमों के लिए करीब 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाला बड़ा हॉल और मंच भी तैयार किया जाएगा। परिसर में तीन कैफेटेरिया और 60 लोगों की क्षमता वाला डाइनिंग हॉल भी प्रस्तावित है।



पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन में जिम और योगा हॉल की व्यवस्था भी होगी। किचन समेत अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।भवन के बेसमेंट में करीब 40 वाहनों की क्षमता वाली  पार्किंग बनाई जाएगी। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग चैंबर भी बनाए जाएंगे।



गेस्ट हाउस परिसर में झंडोत्तोलन स्थल और टेरेस एरिया का भी प्रावधान किया गया है। परिसर को बेहतर स्वरूप देने के लिए बगीचा भी विकसित किया जाएगा। इस तरह प्रस्तावित भवन में पुलिसकर्मियों के ठहरने के साथ बैठकों, बड़े कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



पुलिस गेस्ट हाउस की पूरी योजना पर करीब 17.53 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से इसका नक्शा तैयार किया जा चुका है। केंद्रीय प्रशासी समिति से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है।अब गृह विभाग से आगे की स्वीकृति मिलने का इंतजार है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस एसोसिएशन ने योजना की प्रगति पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता