ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

साइबर क्राइम पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 87 लाख की राशि पीड़ितों को लौटाई गई

पटना पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुलाई 2025 में 26 मामलों में पीड़ितों को ₹86.93 लाख की राशि उनके खातों में वापस कराई। तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की त्वरित और तकनीकी रूप से सुदृढ़ कार्रवाई जारी है। जुलाई 2025 में पटना साइबर थाना ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 26 साइबर अपराध मामलों में पीड़ितों को कुल ₹86,93,388/- की राशि उनके बैंक खातों में वापस कराई है।


इस संबंध में साइबर थाना पटना के पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष श्री नीतीश चंद्र धारिया ने जानकारी दी कि यह सफलता त्वरित तकनीकी अनुसंधान और समयबद्ध कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने बताया कि केवल शिकायत दर्ज करने से लेकर फंड ट्रेसिंग, बैंक और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से यह राशि रिकवर की गई और सीधे पीड़ितों को लौटाई गई।


पुलिस की यह सक्रियता यहीं नहीं थमी है। जुलाई माह के अन्य कांडों में भी लगभग ₹90 लाख की राशि की वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह रकम भी शीघ्र ही संबंधित पीड़ितों को लौटा दी जाएगी।


साइबर थाना पटना लगातार नागरिकों को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील कर रहा है। आम जनता से यह भी अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ट्रांजेक्शन की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें या नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करें।

पटना से सूरज की रिपोर्ट