ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

नशे के कारोबारियों के खिलाफ पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब-इंजेक्शन और चोरी की मोबाइल के साथ धंधेबाजों को दबोचा

पटना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर नशीले इंजेक्शन, अवैध शराब, चोरी के मोबाइल और कैश बरामद किया है। वही कई आरोपियों को भी दबोचा है।

bihar
एक्शन में पटना पुलिस
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग–अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान नशीले इंजेक्शन, अवैध शराब और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के अनुसार, परसा थाना क्षेत्र में छिनतई और चोरी के मोबाइल फोन की खरीद–फरोख्त में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 18 चोरी के मोबाइल फोन, 55 हजार रुपये नकद और 39 ‘एविल’ नामक नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।


जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2018 में NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुका है, जिससे उसके नशा तस्करी से जुड़े होने की पुष्टि होती है।


फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।