ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

साला-बहनोई की ‘चोरी गैंग’ का भंडाफोड़, रोज एक बाइक चोरी करने का टारगेट; 9 बाइक और 21 मोबाइल बरामद, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने एक ऐसे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। साला-बहनोई मिलकर चलाए जा रहे इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद चोरी के बड़े नेटवर्क...

साला-बहनोई की ‘चोरी गैंग’ का भंडाफोड़, रोज एक बाइक चोरी करने का टारगेट; 9 बाइक और 21 मोबाइल बरामद, 4 गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में पुलिस ने एक ऐसे शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। इस गिरोह को कोई और नहीं, बल्कि साला-बहनोई की जोड़ी मिलकर चला रही थी। दोनों ने मिलकर चोरी का ऐसा नेटवर्क खड़ा कर रखा था, जो रोजाना बाइक उड़ाने के मिशन पर काम करता था।


फुलवारी पुलिस की कार्रवाई में इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना मो. अरशद उर्फ शदाब उर्फ अरशद डी शामिल है, जो पहले से ही हत्या, लूट और डकैती जैसे करीब 20 संगीन मामलों में आरोपी रह चुका है। उसके अलावा मो. आमिर, शाहिद और मो. नौशाद को भी पुलिस ने दबोच लिया है। सभी आरोपी फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।


पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, वह और भी चौंकाने वाला है। अरशद ने अपने साले नौशाद के साथ मिलकर इस गिरोह की नींव रखी थी। दोनों ने मिलकर एक ऐसा सिस्टम तैयार किया था, जिसमें हर दिन कम से कम एक बाइक चोरी करना उनका लक्ष्य होता था। अगर किसी दिन बाइक चोरी नहीं हो पाती, तो ये लोग मोबाइल झपटमारी कर लेते थे, ताकि ‘कमाई’ बनी रहे।


चोरी की गई बाइक को अरशद अपने ससुराल में छिपाकर रखता था, ताकि किसी को शक न हो। बाद में इन बाइकों को 10 से 15 हजार रुपये में बेच दिया जाता था। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को हर बाइक चोरी के बदले करीब 2 हजार रुपये दिए जाते थे।


इस पूरे मामले का खुलासा 15 अप्रैल को दर्ज एक बाइक चोरी केस की जांच के दौरान हुआ। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नोहसा इमली तल इलाके में छापेमारी की। यहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से दो बाइक और 21 मोबाइल फोन मिले।


पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य सरगना अरशद को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर साले के घर छापेमारी कर 6 और चोरी की बाइक बरामद की गईं। इस तरह कुल 9 बाइक पुलिस के कब्जे में आईं।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह सिर्फ बाइक चोरी तक सीमित नहीं था, बल्कि अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल था। अरशद पहले जेल जा चुका है और जेल से बाहर आने के बाद उसने नशे के कारोबार में भी हाथ आजमाया था। अब फिर से उसने चोरी का नेटवर्क खड़ा कर लिया था।