ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना: फिर शुरू हुआ शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन, बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन

PATNA : राजधानी पटना के गर्दनीबाग में एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रारंभिक शिक्षक संघ गया बिहार अब अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। फर्स्ट बिहार

पटना: फिर शुरू हुआ शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन, बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के गर्दनीबाग में एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रारंभिक शिक्षक संघ गया बिहार अब अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए आंदोलन कर रहे कैंडिडेट्स ने कहा कि शिक्षकों की प्राथमिक बहाली को लेकर जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए। हमनें पात्रता परीक्षा पास की। इसके लिए जो भी डिग्री चाहिए थी, हमनें सब प्राप्त कर ली। इसके बावजूद हमें लगातार आश्वासन ही दिया जा रहा है। 



अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षा मंत्री तक ने हमसे कई बार अनुरोध किया है कि आपलोग अपना आंदोलन खत्म करें। हमें झूठा आश्वासन दिया जा रहा है कि कुछ दिन आंदोलन रोक लें, आपलोगों की जल्द से जल्द बहाली कर ली जाएगी। लेकिन, अब हम ये पीड़ा नहीं सह सकते। 27 जुलाई को हमें ये भी कहा गया कि कुछ दिन आंदोलन न करें, जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान कैंडिडेट्स का गुस्सा चरम पर था। उन्होंने कहा कि हमनें तो ये दिखा दिया कि हम शिक्षक बनने योग्य हैं। हमनें बीएड डीएलएड भी पास कर लिया, लेकिन हमारी बहाली अब तक नहीं हो सकी। 



एक अभ्यर्थी ने तो ये तक कह दिया कि इतना आश्वासन तो रोमियो ने जूलियट को भी नहीं दिया होगा, जितना शिक्षा मंत्री हमें दे रहे हैं। लेकिन, अब हम और इंतज़ार नहीं कर सकते। हमनें फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। 



टैग्स