ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna News: पटना के 35 पार्कों में बनेगा हर मौसम के लिए योग शेड, 110 पार्कों में लगेगा एक हजार से अधिक CCTV

Patna News: पटना में अब सुबह की सैर हो या शाम का योग, शहर के पार्क अब और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनने जा रहे हैं। राजधानी के हरियाली भरे सार्वजनिक स्थलों को नया रूप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: पटना में अब सुबह की सैर हो या शाम का योग, शहर के पार्क अब और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनने जा रहे हैं। राजधानी के हरियाली भरे सार्वजनिक स्थलों को नया रूप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है।


पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने घोषणा की है कि शहर के 35 बड़े पार्कों में विशेष योग शेड बनाए जाएंगे। इन शेड्स में लोगों को हर मौसम में योगाभ्यास करने की सुविधा मिलेगी। प्रमुख पार्कों में ईको पार्क, वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, नवीन सिन्हा पार्क, पुनाईचक पार्क, शिवाजी पार्क, अमृत पार्क, मैकडोवेल पार्क, भंवर पोखर पार्क और पुलिस कॉलोनी पार्क शामिल हैं। इन शेड्स के तैयार होने के बाद करीब एक हजार से अधिक लोग प्रतिदिन इन पार्कों में योगाभ्यास कर सकेंगे।


सुरक्षा के लिहाज से पटना के 110 पार्कों में एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की निगरानी ईको पार्क से सेंट्रलाइज्ड तरीके से की जाएगी, जिससे किसी भी असुरक्षित घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।


इन सुधारों के जरिए न केवल नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सुविधाजनक माहौल भी मिलेगा। मंत्री डॉ. चंद्रवंशी ने बताया कि इन पार्कों में हरियाली और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही पार्कों में कचरा प्रबंधन, पेड़-पौधों की देखभाल और नियमित सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी।


नगर निगम और संबंधित विभाग पार्कों में व्यायाम उपकरण, बैठने की सुविधाएं और खेल सामग्री भी स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। आने वाले महीनों में इन सभी सुधारों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि पटना के नागरिकों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थान मिल सके।