ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में बाढ़ का खतरा गहराया : गंगा समेत 4 नदियां खतरे के निशान के ऊपर, फतुहा में रिंग बांध टूटा

PATNA : राजधानी पटना में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पटना जिले में 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा समेत पुनपुन, दरघा और कररूआ नदियों का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान

पटना में बाढ़ का खतरा गहराया : गंगा समेत 4 नदियां खतरे के निशान के ऊपर, फतुहा में रिंग बांध टूटा
Editor
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पटना जिले में 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा समेत पुनपुन, दरघा और कररूआ नदियों का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान के ऊपर चला गया जबकि सोन नदी का जलस्तर भी काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण तटबंध ऊपर दबाव बढ़ा है और कई इलाकों में पानी घुसा है। एनएच 31A पर दनियावां के पास बाढ़ का पानी चढ़ गया है। गांधी घाट पर गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गांधी घाट पर खतरे का निशान 48.60 मीटर है जबकि यहां गंगा का जलस्तर 48.66 मीटर जा पहुंचा है। आज इसमें और ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है। 4 अगस्त तक गंगा का जलस्तर यहाँ लगभग 50 मीटर के आसपास पहुंच जाएगा।  


उधर नदियों के जलस्तर में अचानक से वृद्धि होने के कारण पटना के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। पुनपुन नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 2.16 मीटर बढ़ा है जबकि दरधा नदी का जलस्तर 1.70 मीटर बढ़ा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण कुर्जी मोड़ के पास बिंद टोली का संपर्क बाकी इलाकों से टूट गया है जबकि दारधा नदी का पानी कोल्हाचक, सतपरसा, गुलरिया, रूपसपुर आदि इलाकों में तटबंध के ऊपर से बह रहा है। तटबंध की मरम्मती का काम प्रशासन की तरफ से जारी है लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में पानी फैला है। दनियावां-बिहारशरीफ के बीच एनएच पर गाड़ियों का परिचालन बंद करना पड़ा है। फल्गु की सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण इस इलाके में एनएच पर पानी चल गया है।



उधर मसौड़ी प्रखंड के निचले गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। 2 दर्जन से अधिक के घर महुआबिगहा में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जबकि बर्रा पंचायत के कई गांवों में भी खेत के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया है। पटना के गांधी घाट पर भी गंगा नदी का पानी ऊपर चढ़ चुका है। डीएम ने प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा है। तटबंधों की सुरक्षा में लगातार अधिकारी लगे हुए हैं। आपको बता दें कि बाढ़ के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोमवार की शाम समीक्षा बैठक की थी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

टैग्स