ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना के जादू घर में धमाका, फायर सेफ्टी सिलेंडर ब्लास्ट से दीवार में आई दरार

पटना के पुराने म्यूजियम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब फायर सेफ्टी सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि जादू घर की दीवार में दरार आ गयी और दरवाजे टूट गये। हालांकि किसी से हताहत की सूचना नहीं है।

BIHAR
पटना में ब्लास्ट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पुराने म्यूजियम जिसे लोग जादूघर के नाम से जानते हैं वहां बड़ा धमाका हुआ है। फायर सेफ्टी सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से म्यूजियम की दीवारों में दरारें आ गयी तो वही कई दरवाजे टूट गये। 


म्यूजियम के कैम्पस में रखे सिलेंडर के धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। धमाके की आवाज सुनते ही लोग म्यूजियम के अंदर काम कर रहे कर्मचारी वहां से बाहर निकले। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद फटे सिलेंडर को बाहर निकाला गया।   


बता दें कि बिहार का सबसे बड़ा संग्रहालय पटना में है। पटना संग्रहालय को लोग "जादू घर" के नाम से जानते हैं। पटना में एक और संग्रहालय बिहार म्यूजियम  खुल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम जिसे नया म्यूजियम के नाम से भी लोग जानते हैं। उसे पूराने पटना म्यूजियम (जादू घर) से जोड़ने की योजना बनाई है। जिस पर युद्धस्तर पर काम भी हो रहा है। 


बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को जोड़ने वाली 1.5 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड रास्ता का निर्माण कार्य जारी है। यह देश का सबसे बड़ा अंडरग्रांउड रास्ता होगा। इस अंडरग्राउंड रास्ते को बनाने में 500 करोड़ रुपये खर्च होगा। अंडरग्राउंड रास्ता का निर्माण होने से बिहार म्यूजियम आने वाले लोग पटना म्यूजियम को भी देख सकेंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार और पटना म्यूजियम को जोड़ने वाले टनल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है। जिस वक्त सेफ्टी फायर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ उस समय अंडरग्राउंड के काम में लगे मजदूर भी धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकल गये।

टैग्स