ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को बिहार का सीएम बनाने के लिए हवन-पूजन, समर्थकों ने की यह मांगकिशनगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद अलर्ट; सर्च ऑपरेशन जारीपटना का डॉक्टर निकला आर्म्स स्मगलर: निजी क्लीनिक से हथियारों का जखीरा बरामद, पुलिस ने किया अरेस्टबिहार के बस संचालकों के लिए नई गाइडलाइन जारी, मनमानी की तो एक्शन के लिए तैयार रहेंअवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने गई बिहार पुलिस की टीम पर हमला, पथराव के बाद लाठीचार्जसम्राट चौधरी को बिहार का सीएम बनाने के लिए हवन-पूजन, समर्थकों ने की यह मांगकिशनगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद अलर्ट; सर्च ऑपरेशन जारीपटना का डॉक्टर निकला आर्म्स स्मगलर: निजी क्लीनिक से हथियारों का जखीरा बरामद, पुलिस ने किया अरेस्टबिहार के बस संचालकों के लिए नई गाइडलाइन जारी, मनमानी की तो एक्शन के लिए तैयार रहेंअवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने गई बिहार पुलिस की टीम पर हमला, पथराव के बाद लाठीचार्ज

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने बनाया बड़ा प्लान; लोकभवन पहुंचे पटना DM

Bihar News: पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई है. वीवीआईपी सुरक्षा, ट्रैफिक प्लान और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. तैयारियों की जानकारी राज्यपाल को देने के लिए पटना डीएम लोकभवन पहुंचे हैं.

Bihar News
नए सीएम का शपथ ग्रहण
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को पटना DM डॉ. त्यागराजन खुद लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल को सुरक्षा से लेकर आयोजन की पूरी रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी।


समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन हर स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। डीएम त्यागराजन ने राज्यपाल से मुलाकात कर वीवीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा घेरा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर पूरी रिपोर्ट सौंपी।


जानकारी के मुताबिक, इस समारोह में देशभर के कई बड़े राजनेताओं और खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है, ताकि कोई भी चूक न हो। पुलिस और प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है, जिससे समारोह बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।


एक ओर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री आवास पर सियासी बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में अतिथियों की सूची, संभावित मंत्रियों के नाम और प्रोटोकॉल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है, जहां मेडिकल टीमें और एंबुलेंस तैनात रहेंगी। साथ ही फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।


वीआईपी मूवमेंट के चलते आम लोगों को जाम की समस्या न हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। पटना के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू करने की योजना है, जिसकी जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी। कुल मिलाकर, पटना में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी रफ्तार पर हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें