ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना NMCH में ऑक्सीजन खत्म, सुपरिटेंडेंट ने सीएम नीतीश को भेजा त्राहिमाम संदेश

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से कोहराम मचा है. इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां कोविड डेडिकेटड हॉस्पिटल एनएमसीएच में ऑक्सीजन खत्म हो गया है. अस्पताल

पटना NMCH में ऑक्सीजन खत्म, सुपरिटेंडेंट ने सीएम नीतीश को भेजा त्राहिमाम संदेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से कोहराम मचा है. इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां कोविड डेडिकेटड हॉस्पिटल एनएमसीएच में ऑक्सीजन खत्म हो गया है. अस्पताल के अधीक्षक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को त्राहिमाम संदेश भेजा है. उन्होंने ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की है.


राजधानी पटना स्थित कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल एनएमसीएच में ऑक्सीजन खत्म होने की बात सामने आ रही है. एनएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर बिनोद सिंह ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को त्राहिमाम संदेश भेजा है. उन्होंने जल्द से जल्द अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की है. बताया जा रहा है कि पटना जिला प्रशासन को भी एनएमसीएच के अधीक्षक ने त्राहिमाम संदेश भेजा है.


वहीं दूसरी ओर ये भी जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि एनएमसीएच के अधीक्षक के त्राहिमाम संदेश पर फौरन संज्ञान लेते हुए सरकार ने अस्पताल को जल्द ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. सरकार ने कहा है कि केंद्र की ओर से जो ऑक्सीजन आया है, उसे फौरन एनएमसीएच में उपलब्ध कराया जा रहा है. ताकि कोरोना मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार का कोई अवरोध न पैदा हो. 


पटना NMCH में ऑक्सीजन खत्म, सुपरिटेंडेंट ने सीएम नीतीश को भेजा त्राहिमाम संदेश

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता