ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

PATNA NEWS: चलती कार में लगी भीषण आग, कूदकर 4 युवकों ने बचाई अपनी जान, बीच सड़क पर धू-धूकर जली झारखंड नंबर गाड़ी

PATNA: पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के एनएच-30 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब महिन्द्रा शोरूम के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गयी। घटना उस वक्त हुई जब झारखंड नंबर गाड़ी (JH1

PATNA NEWS: चलती कार में लगी भीषण आग, कूदकर 4 युवकों ने बचाई अपनी जान, बीच सड़क पर धू-धूकर जली झारखंड नंबर गाड़ी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के एनएच-30 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब महिन्द्रा शोरूम के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गयी। घटना उस वक्त हुई जब झारखंड नंबर गाड़ी (JH10BS/3839) में सवार 4 युवक पटना की ओर आ रहे थे। 


अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में कार को अपनी चपेट में ले लिया लेकिन युवकों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली बाईपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। गनीमत थी कि इस हादसे में कार में सवार चारों युवक सुरक्षित बाहर निकल गये।किसी को कोई चोट नहीं आई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में कार धूं-धूकर जलकर राख में तब्दील हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस घटना ने यात्रियों को एक बड़ा झटका जरूर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना होते-होते बची।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता