ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पटना नगर निगम की मंजूरी के बगैर खड़ा हो गया रुबन हॉस्पिटल, रेरा ने आवासीय भवन में अस्पताल बनाने पर किया शो कॉज

PATNA : पटना के रुबन अस्पताल प्रबंधन के सामने बड़ी मुश्किल से खड़ी हुई है. पाटलिपुत्र इलाके में पटना का रुबन अस्पताल चल रहा है लेकिन इसके निर्माण के लिए पटना नगर निगम की मंजूर

पटना नगर निगम की मंजूरी के बगैर खड़ा हो गया रुबन हॉस्पिटल, रेरा ने आवासीय भवन में अस्पताल बनाने पर किया शो कॉज
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के रुबन अस्पताल प्रबंधन के सामने बड़ी मुश्किल से खड़ी हुई है. पाटलिपुत्र इलाके में पटना का रुबन अस्पताल चल रहा है लेकिन इसके निर्माण के लिए पटना नगर निगम की मंजूरी नहीं ली गई. रेरा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और उसे तो शो-कॉज जारी किया है. रेरा की तरफ से रुबन अस्पताल प्रबंधन को शो -कॉज जारी कर पूछा गया है कि उसने आखिर आवासीय भवन का उपयोग निजी अस्पताल के तौर पर करना कैसे शुरू कर दिया ?

 पाटलिपुत्र कॉलोनी के 15 A एक आवासीय परिसर है और नगर निगम की अनुमति लिए बगैर इसमें निजी अस्पताल चलाया जा रहा है. इसे लेकर रुबन अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है कि पाटलिपुत्र कॉलोनी में पटना नगर निगम के स्वामित्व और अनुमोदन के बिना वह कैसे आवासीय भवन का उपयोग निजी अस्पताल के रूप में कर रहे हैं. आपको बता दें कि रुबन अस्पताल प्रबंधन ने यह जमीन अग्रणी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज से खरीदी थी. अग्रणी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए रेरा ने रुबन अस्पताल प्रबंधन को जमीन की राशि में से लगभग 2 करोड़ रुपये रेरा को देने के लिए कहा है.

दरअसल अग्रणी ग्रुप ऑफ कंपनी से जुड़े शिकायतों के निपटारे के दौरान रेरा ने यह फैसला किया है कि वह ग्रुप की संपत्तियों को बेचकर खरीदारों का बकाया पैसा लौटाएगा. अब रूबन अस्पताल प्रबंधन से ली गई रकम को रेरा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोगों को वापस करेगा लेकिन बगैर अनुमति के निजी अस्पताल का निर्माण कराए जाने के मामले में अब रुबन अस्पताल प्रबंधन को जवाब देना होगा.