ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

पटना नगर निगम की अच्छी पहल, प्लास्टिक लाइए- मास्क ले जाइए

PATNA : पटना नगर निगम ने प्लास्टिक लाओ-मास्क ले जाओं अभियान की शुरूआत की. यानी अब आप नगर निगम के काउंटर पर प्लास्टिक देकर मास्क ले सकते हैं. प्लास्टिक उपयोग को कम करने के लिए इस अ

पटना नगर निगम की अच्छी पहल, प्लास्टिक लाइए- मास्क ले जाइए
Anamika
1 मिनट

PATNA : पटना नगर निगम ने प्लास्टिक लाओ-मास्क ले जाओं अभियान की शुरूआत की.  यानी अब आप नगर निगम के काउंटर पर प्लास्टिक देकर मास्क ले सकते हैं.

 प्लास्टिक उपयोग को कम करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है. मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स में बने निगम मुख्यालय में प्लास्टिक कचरा के बदले मास्क ले सकेंगे. इसके लिए मुख्यालय में निगम की तरफ से काउंटर खोला जाएगा.

 सोमवार को इसका उद्घाटन नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने किया. इस अभियान के तहत जमा किए गए प्लास्टिक कचरे को गर्दनीबाग स्वच्छता केंद्र में प्रोसेसिंग  कर प्लास्टिक शीट या गत्ते में तब्दील किया जाएगा. बाद में इसे रीसाइक्लिंग प्लांट में भेजा जाएगा. प्लास्टिक कचरा देने के लिए न्यूनतम संख्या और वजन तय की गई है. चिप्स के 20 खाली पैकेट देकर एक मास्क ले सकते हैं. इसी तरह प्लास्टिक की  बोतल और अन्य चीजें देने पर भी मास्क दिया जाएगा.