ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दुर्गा पूजा से पहले पटना नगर निगम ने दिया गिफ्ट: सफाई कर्मियों का दैनिक भत्ता 30 रुपये बढ़ा, सुपरवाइजर के वेतन में 906 रुपये की बढ़ोतरी

PATNA: पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों और सुपरवाइजर के लिए अच्छी खबर है। दुर्गा पूजा से पहले पटना नगर निगम ने बड़ा तोहफा दिया है। दैनिक सफाई कर्मी का भत्ता बढ़ाया गया है वही सु

दुर्गा पूजा से पहले पटना नगर निगम ने दिया गिफ्ट: सफाई कर्मियों का दैनिक भत्ता 30 रुपये बढ़ा, सुपरवाइजर के वेतन में 906 रुपये की बढ़ोतरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों और सुपरवाइजर के लिए अच्छी खबर है। दुर्गा पूजा से पहले पटना नगर निगम ने बड़ा तोहफा दिया है। दैनिक सफाई कर्मी का भत्ता बढ़ाया गया है वही सुपरवाइजर के वेतन में भी बढ़ोतरी की गयी है। पटना नगर निगम के अंतर्गत कार्य करने वाले दैनिक सफाई कर्मियों के भत्ते में 30 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त बढ़ोतरी की गयी है। 


वही सुपरवाइजर के वेतन में 906 रुपये की वृद्धि की गयी है। महापौर स्थायी समिति के सदस्यों के साथ नगर आयुक्त की संयुक्त बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। दैनिक कर्मियों में कुशल एवं अति-कुशल कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। 


पटना नगर निगम दैनिक कर्मियों कुशल को पहले 450 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता था जिसे बढ़ाकर अब 480 रुपए कर दिया गया है। उनके मासिक वेतन की बात करें तो दैनिक कर्मियों को जहां पहले 13601 रुपए सीटीसी दिया जाता था वहीं अब इसे बढ़ाकर 14508 रुपए किया गया है। 


वही दैनिक कर्मियों अतिकुशल को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाते थे जिसे बढ़ाकर अब 530 रुपये किया गया है। सुपरवाइजर को पहले 15113 सीटीसी दी जाती थी जिसे बढाकर अब 16019 रुपए किया गया है। 


गौरतलब है कि इन कर्मियों का 5 रुपये प्रतिमाह इपीएफ की सुविधाएं भी पटना नगर निगम द्वारा अलग से दी जाती हैं। सफाई कर्मियों द्वारा निरंतर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। सफाई कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए महापौर एवं नगर आयुक्त ने यह फैसला लिया है।

पटना से बिट्टू गिरी की रिपोर्ट...




टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता