ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Patna News: पटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल स्थगित, मांगें नहीं मानी गईं तो 15 से फिर आंदोलन

Patna News: पटना नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी 5 सूत्री मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल 14 सितंबर तक स्थगित कर दी है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 सितंबर से फिर हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना नगर निगम के कर्मचारी अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से हड़ताल पर जाने वाले थे, लेकिन नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अभय कुमार सिंह से हुई बैठक के बाद उन्होंने फिलहाल हड़ताल टालने का फैसला किया है। यह हड़ताल अब तत्काल प्रभाव से 14 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


कर्मचारियों ने मांगों के निष्पादन के लिए सरकार को 10 दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में मांगे पूरी नहीं होतीं, तो सभी कर्मचारी 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।


आउटसोर्स कर्मियों को श्रम विभाग द्वारा तय की गई न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी। इसके लिए विभाग पत्र निर्गत करेगा। आजीवन पारिवारिक पेंशन सभी निकायों में लागू रहेगी। दैनिक मजदूरों की संचिका (फाइल) सभी निकायों में खोलने का आदेश विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। 


दैनिक मजदूरों को समान वेतन देने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य विभागों की तर्ज पर न्यायालय के आदेश के आलोक में एक कमिटी का गठन किया जाएगा। इसमें मोर्चा के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। एसीपी के मुद्दे पर भी विभागीय बैठक में फैसला लिया जाएगा।


बता दें कि इससे पहले 21 अगस्त से पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 4000 कर्मचारी 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जा चुके हैं। उस दौरान कर्मचारी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले थे, लेकिन उन्हें आर ब्लॉक के पास ही रोक दिया गया था। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों से मुलाकात हुई थी, जहां उन्हें मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला था। इसी आश्वासन के बाद हड़ताल को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता