ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफररक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर

BIHAR NEWS : पटना में फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर से वापस लौट रही युवती रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

पटना से 18 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मोबाइल बंद होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती की तलाश में जुटी है।

BIHAR NEWS : पटना में फिजिकल  ट्रेनिंग सेंटर से वापस लौट रही  युवती रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

राजधानी पटना से एक 18 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर बेटी की तलाश करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि युवती घर से यह कहकर निकली थी कि वह बिहार पुलिस के फिजिकल की ट्रेनिंग के लिए दीघा फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर जा रही है, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र का है। युवती के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी  5 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 4:30 बजे घर से निकली थी। उसने परिजनों से कहा था कि वह दीघा फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर जा रही है। लेकिन, काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग चिंतित हो गए।


परिजनों ने सबसे पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और सहेलियों से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने उसके मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन लगातार बंद मिला। मोबाइल बंद होने के कारण परिवार की चिंता और बढ़ गई।


आवेदन के अनुसार, तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि युवती अपनी सहेली के साथ अकादमी से वापस लौट रही थी। उसकी सहेली ने बोला कि हम दोनों अकादमी से साथ घर वापस आ रहे थे तभी एक मेडिकल स्टोर के पास हम दोनों अलग हो गए के बाद वह कहां गई इसकी जानकारी मुझे नहीं है।


युवती के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनकी बेटी पहले कभी बिना बताए घर से नहीं गई थी। इस घटना के बाद पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द युवती की बरामदगी सुनिश्चित की जाए और यदि किसी ने उसका अपहरण किया है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।