ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

पटना में पहली बार दूरबीन तकनीक से हृदय शल्य चिकित्सा कार्यशाला, 13-14 अगस्त को आयोजन

पटना में 13-14 अगस्त को पहली बार दूरबीन तकनीक से हृदय शल्य चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन होगा। ACTS के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के प्रमुख कार्डियक सर्जन शामिल होंगे और लाइव सर्जरी डेमो भी होगा।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एसोसिएशन ऑफ कार्डियक थोरेसिक सर्जरी (ACTS) और 4 A Heart Hospital (A Unit of Rajeshwar Hospital), कंकड़बाग, पटना के संयुक्त तत्वावधान में 13 और 14 अगस्त 2026 को पहली बार दूरबीन (मिनिमली इनवेसिव) तकनीक के माध्यम से हृदय शल्य चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।


यह कार्यशाला राजेश्वर हॉस्पिटल के 4 A Heart Hospital, बहादुरपुर फ्लाईओवर के समीप, ओल्ड बाइपास मेन रोड, कंकड़बाग, पटना में आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में बिहार के प्रमुख और वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक भाग लेंगे।


कार्यशाला के दौरान की जाने वाली सभी हृदय शल्य प्रक्रियाओं का लाइव और रिकॉर्डेड वीडियो तैयार किया जाएगा, जिसे चिकित्सकों, मेडिकल छात्रों और आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों की सही और वैज्ञानिक जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।


इस विशेष शल्य चिकित्सा कार्यशाला का संचालन और प्रबंधन बिहार के प्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. कुणाल कृष्णा और डॉ. धीरज कुमार सनडेलिया के नेतृत्व में किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस जागरूकता एवं चिकित्सा कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की ।



टैग्स