ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR NEWS : पटना मेट्रो का आखिरी ट्रायल इस दिन, इस दिन से इन रूट पर यात्री ले सकेंगे सफ़र का मजा

BIHAR NEWS : बिहार की राजधानी पटना अब उस दौर से बाहर निकल चुकी है, जब शहर की पहचान सिर्फ़ गंदगी, गड्ढों और जाम से होती थी। लंबे इंतज़ार के बाद पटना मेट्रो परियोजना का पहला चरण इस महीने के अंत तक शुरू होने जा रहा है

Patna Metro
Patna Metro
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार की राजधानी पटना अब उस दौर से बाहर निकल चुकी है, जब शहर की पहचान सिर्फ़ गंदगी, गड्ढों और जाम से होती थी। लंबे इंतज़ार के बाद पटना मेट्रो परियोजना का पहला चरण इस महीने के अंत तक शुरू होने जा रहा है। रेड लाइन पर परिचालन शुरू करने से पहले आखिरी ट्रायल रन 29 सितंबर को होगा। 


दरअसल, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग टीम के साथ मेट्रो रैक का आखिरी बार ट्रायल करने के साथ ही शनों और लाइन का निरीक्षण करेंगे। उनकी मंजूरी के बाद ही यात्रियों के लिए मेट्रो की सवारी शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार सीएमआरएस निरीक्षण में सभी चीज सही पाई गई तो अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में उद्घाटन संभव है। 


नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण का कार्य पूरा होने के तुरंत बाद मेट्रो का शुभारंभ किया जाएगा। 16 सितंबर को भी सीएमआरएस ने निरीक्षण कर पटना और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की थी। गौर हो कि न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल और भूतनाथ के बीच 40 किलोमीटर प्रति  घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। 


इसी कारण 16 सितंबर को संरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में तीनों स्टेशनों के बीच अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का सफर परिचालन किया गया था लेकिन स्टेशन परिसर में सुरक्षा की दृष्टि कौन से कुछ कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया था। 


इधर रेड लाइन की तीन स्टेशन पर तेजी से फिनिशिंग का कार्य हो रहा है सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर यात्रियों के प्रवेश व निकास द्वार लिफ्ट एवं एक्सीलेटर आदि का निर्माण पूरा कर लिया गया है। ज़ेरोडोल मिले और आईएसबीटी स्टेशन के प्रवेश द्वार के समीप फिनिशिंग का कार्य जारी है। मित्रों ने बताया है कि 30 सितंबर तक स्टेशन को यात्रियों के लिए पूरी तरह से तैयार कर पाना संभव नहीं है।