ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

पटना में पहली बार मेट्रो स्टेशन पर ट्रायल, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़

पटना में पहली बार स्टेशन पर मेट्रो का ट्रायल सफल रहा। न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक मेट्रो दौड़ी, जिसे देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बिहार
जल्द होगा मेट्रो का उद्घाटन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना मेट्रो का पहली बार स्टेशन पर ट्रायल रविवार को सफलतापूर्वक किया गया। इस दौरान मेट्रो रेड लाइन पर न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक दौड़ी। इससे पहले 3 सितंबर को डिपो में ट्रायल हुआ था। जब मेट्रो जीरो माइल स्थित बस टर्मिनल से भूतनाथ की ओर दौड़ रही थी, तब लोगों का ध्यान इस ओर गया। मेट्रो को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


लोगों के बीच इस बात की चर्चा होने लगी कि लगता है अब पटना में मेट्रो जल्द शुरू हो जाएगा। लोग यह भी बात करने लगे कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर पूर्णिया आ रहे हैं। उस दिन पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं, साथ में एक वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेन का भी उद्घाटन करेंगे। संभावना यह भी जताई जा रही है कि शायद उसी दिन पीएम मोदी पटना मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। 


इससे पहले आज रविवार को पहली बार पटना मेट्रो का स्टेशन पर ट्रायल हुआ। जब मेट्रो डिपो से निकलकर स्टेशन की पटरियों पर दौड़ी तो सड़क किनारे भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की उत्सुकता इतनी थी कि सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। ट्रायल के दौरान मेट्रो की स्पीड, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक की सुरक्षा की जांच की गई।


पटना मेट्रो के संचालन से शहरवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक समस्या को दूर करने में यह काफी कारगर साबित होगी। मेट्रो रेड लाइन के सभी स्टेशनों पर व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा रहेगी और अतिक्रमण भी जल्द हटाया जाएगा।


बता दें कि मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हाल ही में जीरो माइल स्टेशन सहित रेड लाइन का निरीक्षण किया था। उन्होंने पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कार्य योजना बनाने पर जोर दिया। शनिवार को डीएम ने भी जीरो माइल स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और पार्किंग एरिया का जायजा लिया था।


टैग्स