ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में पुराने दौर की तरफ लौट रहा कोरोना, तीन दर्जन से ज्यादा इलाकों में फैला संक्रमण

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण का फैलाव पुराने दौर की याद दिलाने लगा है। पटना के 3 दर्जन से ज्यादा इलाकों में संक्रमण फैल चुका है और जून के पहले हफ्ते से लगातार राजधा

पटना में पुराने दौर की तरफ लौट रहा कोरोना, तीन दर्जन से ज्यादा इलाकों में फैला संक्रमण
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण का फैलाव पुराने दौर की याद दिलाने लगा है। पटना के 3 दर्जन से ज्यादा इलाकों में संक्रमण फैल चुका है और जून के पहले हफ्ते से लगातार राजधानी में नए संक्रमित मिल रहे हैं। पहले संक्रमित अस्पताल तक नहीं पहुंच रहे थे, लेकिन अब पिछले 3 दिनों में पटना के अलग-अलग अस्पतालों में 9 संक्रमित एडमिट किए गए हैं। रविवार को बिहार में 142 नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। पटना में 70 मरीज मिले हैं। 


अन्य जिलों की बात करे तो औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, बक्सर, कैमूर, मुंगेर, नवादा, समस्तीपुर में 1-1, अरवल, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, किशनगंज, लखीसराय, सारण, सीवान व सुपौल में 2-2 नए संक्रमित मिले। वहीं, भागलपुर में 10, गया में 5, मधुबनी में 5, मुजफ्फरपुर में 9, रोहतास में 6, सहरसा में 5, सीतामढ़ी में 8, वैशाली में 4 और पश्चिमी चंपारण में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। बिहार में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 31 हजार 812 सैंपल की कोरोना जांच की गई। कोरोना संक्रमण की दर 0.10 फीसदी दर्ज की गयी। एक दिन पहले यानी शनिवार को बिहार में 1 लाख 29 हजार 174 सैंपल की जांच में 155 नए संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 0.12 फीसदी थी।


आंकड़ों के लिहाज से देखें तो 1 जून को बिहार में केवल 5 मरीजों की पहचान हुई थी, जो 11 जून को बढ़कर 30 पर जा पहुंची। 22 जून को बिहार में 83 नए संक्रमित मिले, 24 जून को 85 और 25 जून को 61 मरीजों की पहचान हुई, लेकिन अब रविवार को यह आंकड़ा अचानक से उछलकर 142 तक के जा पहुंचा है। बिहार में फिलहाल कोरोना के 693 एक्टिव केस है जबकि राजधानी पटना की बात करें तो यहां 391 एक्टिव केस हैं।

टैग्स