ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पटना में तीन दिवसीय युगपुरुष नाट्योत्सव का शुभारंभ, आर के सिन्हा ने किया उद्घाटन

PATNA: देश विदेश में कबीर, तुलसीदास और विवेकानंद जैसे नाटकों को पेश करने वाले पद्मश्री शेखर सेन एकल अभिनीत संगीत नाटक के लिए ख्याति प्राप्त गीतकार, संगीतकार, गायक और अभिनेता हैं। य

पटना में तीन दिवसीय युगपुरुष नाट्योत्सव का शुभारंभ, आर के सिन्हा ने किया उद्घाटन
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: देश विदेश में कबीर, तुलसीदास और विवेकानंद जैसे नाटकों को पेश करने वाले पद्मश्री शेखर सेन एकल अभिनीत संगीत नाटक के लिए ख्याति प्राप्त गीतकार, संगीतकार, गायक और अभिनेता हैं। युगपुरुष नाट्योत्सव के पहले दिन पद्मश्री शेखर सेन राजधानी पटना के रवीन्द्र भवन में कबीर की प्रस्तुति दी।


उन्होंने कहा कि ‘मेरा मकसद थिएटर को जिंदा रखना है, जो मैं करने की कोशिश कर रहा हूं। शेखर सेन ने बताया कि कबीर की जीवनी पर आधारित 78 किताबें पढ़ने के बाद उन्होंने कबीर नाटक को लिखा। इसके बाद उन्होंने 1999 में पहली बार कबीर नाटक का मंचन किया था। इसके बाद से अब तक वह इसे 460 बार से अधिक मंचन कर चुके हैं। कबीर, तुलसी, सूरदास जैसे नाटक करके मैं खुद को भी खुशनसीब मानता हूं कि क्योंकि इससे मुझे संतों के किरदार में परकाया प्रवेश करने का मौका मिलता है।


पद्मश्री संगीतकार, गायक और अभिनेता शेखर सेन ने शुक्रवार को रवींद्र भवन में कबीर की जीवनी पर एकल  नाट्य की प्रस्तुति से कला प्रेमियों को भाव विभोर कर दिया। शेखर सेन ने स्वयं को कबीर के रूप में प्रस्तुत करते हुए कबीर के बचपन से लेकर मृत्यु तक की संपूर्ण जीवनी को नाटक में दिखाया। उन्होंने संत कबीर की जीवनी को गाकर और भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कबीर की वाणी को सरल अंदाज में पेश करते हुए कहा 'जो आया है, वह जाएगा, यही सच है।' 'जब तक संसार में सच है, तब तक कबीर जिंदा हैं' ।


बिहार आर्ट थियेटर के अध्यक्ष आर के सिन्हा के आयोजन ‘युगपुरुष नाट्योत्सव’ के पहले दिन के आयोजन में शेखर सेन ने कबीर की संपूर्ण जीवनी को नाटक के जरिए दिल में उतारने का बेहतरीन प्रयास किया। कबीर के 45 दोहों, रमैनियों व भजनों को उनकी जीवनी के अनुरूप रागाश्रित स्वर देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। शेखर सेन ने नाट्य चित्रण से कलाप्रेमियों को कभी हंसाया तो कभी रुलाया। जब दोहे को मनभावन स्वर में पिरोकर गाते तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता था। ‘दु:ख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोई' की प्रस्तुति का हर कोई कायल हुआ। उनके नाटकों की भाषा संगीत ही होती है इस पर उन्होंने कहा कि संगीत के बिना अभिनय अधूरा है। इसलिए हर नाटक में संगीत का इस्तेमाल करता हूं। एक बात जरूर है कि नाटक में संगीत का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखता हूं कि संगीत न भावहीन हो और न ही नीरस। 


नाट्य कार्यक्रम का उद्घाटन आर के सिन्हा द्वारा किया गया। हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल सुलभ, शंभू शरण सिन्हा, मोहन, अभिजीत कश्यप, ज्ञान मोहनप्रमुख रूप से उपस्थित रहकर पूरा नाट्य देखा। इस अवसर पर आरके सिन्हा ने कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है शेखर दा अभिनीत नाटकों को देखने का मौका पटना वासियों को मिल रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है यह काफी खास पल है। ऐसे में इस तीन दिवसीय नाट्य को देखने अपने परिवार के साथ जरूर देखने आए।उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुपम ने किया। पहले दिन नाटक को देखने पटना के कई साहित्यकार, रंगकर्मी और बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद थे।

टैग्स