ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

BIHAR CRIME : पटना में यूट्यबर को दोस्त ने मारी गोली, हालत गंभीर; इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर खुनी जंग

PATNA : बिहार के सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के वीडियो,फोटो या मैसेज डालते हैं। कई बार ऐसे पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद हो जाता है। बिहार की राजधानी पटना में एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेक

BIHAR CRIME : पटना में यूट्यबर को दोस्त ने मारी गोली, हालत गंभीर; इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर खुनी जंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के वीडियो,फोटो या मैसेज डालते हैं। कई बार ऐसे पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद हो जाता है। बिहार की राजधानी पटना में एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दोस्तों के बीच खूनी जंग हो गई। यह घटना दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक इलाके की है। इंस्टाग्राम पर डाले गए पोस्ट के विवाद में बदमाशों ने रविवार की रात 25 वर्षीय युवक पर गोलियों से हमला कर दिया।


तबाड़तोड़ करीब तीन गोलियां चलायी गईं। जिसमें एक गोली लगने से आकाश कुमार जख्मी हो गया। घायल को पाटलिपुत्रा कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीघा थानेदार ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि सभी आरोपित पीड़ित के जानने वाले हैं। उनके बीच पहले से दोस्ती थी। मामले में फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। आकाश कुमार परिवार के साथ रामजीचक स्कूल गली इलाके में रहता है। वह यूट्यूब पर वीडियो बनाता है और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। खतरनाक अहीर के नाम से युवक ने अपना यू ट्यूब चैनल भी खोल रखा है। बताया जाता है कि आकाश ने इंस्टाग्राम पर एक विवादित पोस्ट डाला था। पोस्ट के कारण कुछ युवक उससे नाराज थे। 


रविवार की रात करीब नौ बजे वह घर के पास खड़ा था। तभी वहां चार की संख्या में अपराधी पहंचे। पोस्ट के लेकर उनका आकाश कुमार से झगड़ा हुआ। बाद मे बदमाशों ने युवक पर दनादन गोलियां दागनी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब तीन-चार गोलियां चलाई। एक गोली आकाश कुमार के बांह में लगी और वह बाल-बाल बच गया। उधर घटना को अंजाम दे आरोपित फरार होने में सफल हो गए।गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर इलाके के लोग घरों से बाहर निकले और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना कैसे घटी और इसमें कुल कितने लोग शामिल थे इसकी जानकारी के लिए पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।