ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पटना में वकील के घर पर बम से हमला, CCTV में कैद हुए हमलावर ; बाइक से आए थे दो हमलवार

PATNA : राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। यहां पत्रकार नगर थानाक्षेत्र के कंकड़बाग डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के घर पर बदमाशों ने बम स

पटना में वकील के घर पर बम से हमला, CCTV में कैद हुए हमलावर ; बाइक से आए थे दो हमलवार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। यहां पत्रकार नगर थानाक्षेत्र के कंकड़बाग डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के घर पर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया है। बाइक पर सवार होकरआए दो युवक इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


वहीं, इस मामले में वकील डॉ. अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि उन्हें डराने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पत्रकार नगर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। अभिषेक प्रियदर्शी अपने परिवार के साथ मकान संख्या- ओ-90 में रहते हैं। वह पटना सिविल कोर्ट में सीनियर क्रिमिनल एडवोकेट हैं। रविवार की रात वे अपने क्लाइंट पटना कमिश्नरी के उपसमहर्ता सूरज कुमार के साथ अपने घर में स्थित कार्यालय में मौजूद थे। तभी उन्हें घर के बाहर तेज धमाके की आवाज सुनवाई पड़ी। बाहर गेट के समीप धुआं उठ रहा था। उनके स्टेनो रोहित कुमार ने बताया कि एक बाइक से दो युवक आए थे बम पटक कर भाग गए।


उधर, बताया जा रहा है कि एक युवक ओ-90 के समीप बाइक से उतर गया था। दूसरा बाइक चालू करके विजयपुरी पार्क के समीप खड़ा था। रोहित वकील के घर की तरफ लौटने लगे तो बम रखकर भाग रहे युवक ने उनसे कहा था कि वहां थोड़ी देर में गोली चलने वाली है। इतने में एक तेज धमाका हुआ। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। दूसरे का चेहरा खुला था। दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। पॉश कॉलोनी में बमबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बाइकसवार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।