ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में ट्रेन से कटकर बच्ची की मौत, घर में मचा कोहराम

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. जहां ट्रेन से कटकर एक बच्ची की मौत हो गई है. बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुर

पटना में ट्रेन से कटकर बच्ची की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. जहां ट्रेन से कटकर एक बच्ची की मौत हो गई है. बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना पटना के खुसरूपुर रेलवे स्टेशन की है. जहां ट्रेन से काटकर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 13 साल की मासूम अपने नानी के घर जा रही थी. खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पर चढ़ने के दौरान वह उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ी. ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.


मृतक बच्ची की पहचान निशी कुमारी (13) के रूप में की गई है, जो खुशरूपुर नगर के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई मृतक बच्ची के मामा भी उसके साथ थे. निशी अपने मामा के साथ ही सहरसा पटना मेमू ट्रेन पकड़ने गई थी. निशि की मौत के बाद उसके घर में  कोहराम मच गया है. घरवालों का-रोकर बुरा हाल हो गया है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता