ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पटना में ठंड का असर: बदल गया स्कूलों का समय, डीएम ने जारी किया आदेश

PATNA: पटना का मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा कर रख दी है। सुबह और शाम में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। इसी को देखते हुए पटना के स्कूलों का समय भी बदल द

पटना में ठंड का असर: बदल गया स्कूलों का समय, डीएम ने जारी किया आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना का मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा कर रख दी है। सुबह और शाम में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। इसी को देखते हुए पटना के स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। 


सुबह 9 बजे से पहले और शाम को 3.30 बजे के बाद अब स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी। किसी भी परिस्थिति में स्कूल निर्धारित समय से पहले और बाद में नहीं चलेंगी। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश 21 दिसंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। 


पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि गिरते तापमान का ही असर है कि पटना में ठंड बढ़ी है जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए उन्होंने यह निर्देश जारी किया है। पटना के सभी स्कूलों में सुबह 9 बजे से पहले और शाम को 3:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 


इस आदेश को यदि कोई स्कूल व शिक्षण संस्थान अमल नहीं करता है और उनके द्वारा मनमानी की जाती है तब उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पटना डीएम ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिले के सभी विद्यालयों में सुबह 9 बजे से पहले एवं अपराह्न 3.30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश की कॉपी पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल दंडाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी को भी भेजी गयी है।   


पटना में ठंड का असर: बदल गया स्कूलों का समय, डीएम ने जारी किया आदेश



टैग्स