ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने कारोबारी को रौंदा, मौके पर हुई मौत; सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

PATNA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार कारोबारी को रौंद ड

पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने कारोबारी को रौंदा, मौके पर हुई मौत; सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार कारोबारी को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।


मृतक की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पेशे से कारोबारी विनोद कुमार मंगलवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर कारोबार के सिलसिले में गौरीचक जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबतक लोग कारोबारी को अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थी।


घटना से गुस्साए लोगों ने बिहटा-सरमेरा मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा के साथ-साथ ट्रक ड्राइवर पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। गौरीचक थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ड्राइवर की पहचान की जा रही है।



रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता