ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में तेज रफ़्तार हाइवा ने कॉलेज जा रही स्टूडेंट को कुचला, आक्रोशित लोगों ने लगाई आग

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी

पटना में तेज रफ़्तार हाइवा ने कॉलेज जा रही स्टूडेंट को  कुचला, आक्रोशित लोगों ने लगाई आग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक तेज रफ़्तार हाइवा ने एक छात्रा को कुचल डाला है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधनी के परसा बाजार थाना अंतर्गत टरंवा गांव के पास बुधवार को कॉलेज जा रही एक छात्रा को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल डाला। इस हादसे में छात्रा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना के बाद हाइवा का ड्राइवर वहां से फरार हो गया। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने परसा मसौढ़ी मार्ग को जमकर जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही लोगों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया।


वहीं, इस घटना के मृतका की पहचान मौला बुद्धू चक निवासी जमीन व्यापारी शशि सिंह की बेटी जिमी रानी (15) के रूप में की गई। जिमी बुधवार को अपने घर से सुबोध महिला कॉलेज, परसा जा रही थी। टरंवा के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने जिमी रानी को कुचल डाला। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग उग्र हो गए। स्थानीय लोगों ने बालू लदे हाइवा को आग के हवाले कर दिया।


इधर, आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परसा बाजार थाने को दी। इधर, घटना के बाद मौके पर घंटे अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही परसा बाजार समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा की मांग कर रहे थे।