ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सरकार का अनलॉक लेकिन ज्वेलरी कारोबारियों ने लॉकडाउन किया, पटना में नहीं खुलेंगी दुकानें

PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अर्थव्यवस्था की तेजी बनाए रखने के लिए सरकार ने भले ही अनलॉक की शुरुआत कर दी हो, लेकिन राजधानी पटना के सर्राफा कारोबा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बढ़ते  कोरोना संक्रमण के बीच अर्थव्यवस्था की तेजी बनाए रखने के लिए सरकार ने भले ही अनलॉक की शुरुआत कर दी हो, लेकिन राजधानी पटना के सर्राफा कारोबारियों ने लॉकडाउन करने का फैसला कर लिया है. पटना के ज्वेलरी कारोबारियों ने शहर की सभी दुकानों को 12 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद राजधानी क्षेत्र में आने वाली 375 ज्वेलरी दुकान बंद कर दी गई है.


पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने सेल्फ लॉकडाउन का फैसला किया है. इस संगठन से जुड़े तकरीबन 375 स्वर्ण कारोबारियों ने 12 जुलाई तक अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद बाकरगंज, बोरिंग रोड, डाकबंगला, मछुआ टोली, ठाकुरबारी रोड, अशोक राजपथ जैसे इलाकों में ज्वेलरी की दुकान लगभग पूरी तरह से बंद रहेंगी. संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी को देखते हुए संगठन ने खुद लॉकडाउन करने का फैसला किया है.




पिछले दिनों बाकरगंज से जुड़े स्वर्ण व्यवसाई और जेडीयू नेता की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई थी और भी कई ज्वेलरी दुकानों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे. लिहाजा अब पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने अपने साथ जुड़े दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है.