ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में सुबह-सवेरे छा गया अंधेरा, मौसम ने फिर ली करवट

PATNA : राजधानी पटना में आज सुबह मौसम ने करवट ली. आज अहले सुबह पटना का मौसम पूरी तरह से बदल गया. आसमान में चारो ओर बादल घिर आये, इसके बाद अंधेरा छा गया. फिर तेज हवाओं के साथ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में आज सुबह मौसम ने करवट ली. आज अहले सुबह पटना का मौसम पूरी तरह से बदल गया. आसमान में चारो ओर बादल घिर आये, इसके बाद अंधेरा छा गया. फिर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी. सुबह सुबह पटना के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश हुई.

मौसम विभाग ने पहले ही अपने पूर्वानुमान में बताया था कि राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। काल बैसाखी के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान के सीनियर साइंटिस्ट ने बताया कि बिहार के पश्चिमी इलाके से शुरू होकर यह हर जिले में प्रभावी होगा. अधिकतर जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होगी. वहीं कई जिलों में वज्रपात और ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करने के साथ ही लोगों से घर से कम निकलने की अपील की है. वज्रपात की आशंका को देखते  हुए  यह अपील की गई है. 

बता दें कि  पटना समेत बिहार के कई जिलों में दो मई के बाद मौसम समान्य होने की संभावना जताई गई थी. लेकिन काल बैशाखी का प्रभाव होने के कारण लोगों को आज भी राहत मिलने की संभावना नहीं है.