ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में स्कूलों की टाइमिंग बदलेगी, गर्मी के कारण अब 12 बजे तक हो जायेगी छुट्टी

PATNA : बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में इस वक्त हीट वेव की कंडीशन जारी है। बिहार में पारा 45 के ऊपर जा चुका है और

पटना में स्कूलों की टाइमिंग बदलेगी, गर्मी के कारण अब 12 बजे तक हो जायेगी छुट्टी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में इस वक्त हीट वेव की कंडीशन जारी है। बिहार में पारा 45 के ऊपर जा चुका है और इसे देखते हुए अब पटना में स्कूलों की टाइमिंग फिर से बदलने का आदेश जल्द जारी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो पटना जिला प्रशासन आज यह आदेश जारी कर सकता है कि अब सभी स्कूल दोपहर 12:00 बजे तक ही चलेंगे। किसी भी हालत में कोई भी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 12:00 बजे के बाद नहीं चलेगा।


आपको बता दें कि पटना जिला प्रशासन ने स्कूल संचालन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया था। पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा था कि सुबह 6:30 बजे से लेकर स्कूल संचालित हो और इसके बावजूद कई स्कूलों में दोपहर बाद 2:00 और 3:00 बजे तक छुट्टियां हो रही थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है। सभी स्कूलों के लिए एक टाइम टेबल निश्चित करने जा रहा है। इसका आदेश जारी होने के बाद स्कूलों को टाइम टेबल को फॉलो करना होगा।


बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को गर्मी में सचेत रहने की सलाह भी दी है। एईएस  प्रभावित इलाकों में खास सतर्कता बरतने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने कल ही इस मामले को लेकर बैठक की थी। आपदा प्रबंधन विभाग में गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी कर रखी है। लेकिन पटना में फिलहाल स्कूलों का संचालन हो रहा है।


पटना के ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में अभी नए सेशन की शुरुआत हुई है। ऐसे में स्कूल जल्द गर्मी की छुट्टियां नहीं करना चाहते लेकिन जिस तरह पारा लगातार ऊपर जा रहा है उसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही गर्मी की छुट्टियों का ऐलान भी प्रशासनिक स्तर पर हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इस बार गर्मी की छुट्टियां 1 महीने की बजाए लगभग डेढ़ महीने की हो जाएंगी। क्योंकि मानसून की एंट्री का वक्त बिहार में 12 जून के आसपास होता है और गर्मी की छुट्टियां लगभग उसी समय खत्म होती हैं।