ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में सरकारी शिक्षिका पर गबन का आरोप, स्कूल की बिल्डिंग बनवाने में 14 लाख खाने का मामला

PATNA : राजधानी पटना के धनरुआ स्थित हुलासचक वीर मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका पर सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगा है. हुलासचक वीर मध्य विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका चंचला कुमारी

पटना में सरकारी शिक्षिका पर गबन का आरोप, स्कूल की बिल्डिंग बनवाने में 14 लाख खाने का मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के धनरुआ स्थित हुलासचक वीर मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका पर सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगा है. हुलासचक वीर मध्य विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका चंचला कुमारी पर विद्यालय भवन निर्माण की राशि गबन करने और इस काम में कर्तव्यहीनता का आरोप लगा है.


इस बाबत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार ने धनरुआ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह को तत्काल प्रभारी शिक्षिका चंचला कुमारी के विरुद्ध संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. 


इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि मामला वर्ष 2012 -14 का है. उस वक्त विद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रभारी शिक्षिका के नाम से संबंधित विभाग के द्वारा करीब 14 लाख की राशि आवंटित की गई थी. इस दौरान प्रभारी शिक्षिका ने कई अनियमितता बरती और बिना जमीन की मापी कराए भवन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया. जिसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने उक्त जमीन पर अपना दावा करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. 


बाद में तत्कालीन सीओ के निर्देश पर भूमि की मापी कराई गई और फिर से भवन निर्माण का कार्य शुरू करने का निर्देश प्रभारी शिक्षिका को दिया गया. लेकिन, उन्होंने प्लिंथ तक ही कार्य कराकर छोड़ दिया. शेष राशि का भी उन्होंने विभाग को अबतक विवरण नहीं दिया. उनकी इस लापरवाही से अधर में लटके विद्यालय भवन के निर्माण की लागत 14 लाख की जगह अब 40 लाख की हो गई है.

टैग्स