ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में सरकारी सिस्टम के अंदर कोरोना, PMCH IGIMS के साथ जिला प्रशासन में संक्रमण

PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोला के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी हैं। पटना में अब सरकारी सिस्टम के अंदर कोरोना वायरस प्रवेश कर चुका है। पटना जिला प्रशासन के 20 अधिकारी समे

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोला के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी हैं। पटना में अब सरकारी सिस्टम के अंदर कोरोना वायरस प्रवेश कर चुका है। पटना जिला प्रशासन के 20 अधिकारी समेत 2 दर्जन से अधिक स्टाफ अब तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें पटना जिला उद्योग महाप्रबंधक, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला उप निबंधन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला उप समाहर्ता, जिला उप समाहर्ता विभागीय जांच, सीनियर डिप्टी कलेक्टर राजस्व, जिला कृषि पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला श्रम अधीक्षक, जिला आईटी मैनेजर, दानापुर के डीसीएलआर, दानापुर एएसडीएम, दानापुर अंचल राजस्व पदाधिकारी, डीसीएलआर बाढ़, पटना सिविल सर्जन, डीपीएम, डीडीसी कार्यालय के स्टेनो समेत प्रमंडल कार्यालय के दो अधिकारी भी पॉजिटिव हो चुके हैं।


इसके अलावे पटना के पीएमसीएच और आईजीआईएमएस में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के 26 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पीएमसीएच के 21 स्टाफ शामिल हैं।  गायघाट क्षेत्र निशांत गृह में भी कोरोना का संक्रमण हुआ है। यह एक दर्जन से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। निशांत गृह में रहने वाले बच्चे और कर्मचारी दोनों पॉजिटिव निकले हैं हालांकि निशांत गृह प्रबंधन ने इस पर अब तक चुप्पी साध रखी है। सिटी इलाके में शनिवार को 39 पॉजिटिव केस मिले। पश्चिम दरवाजा मोहल्ले में एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि एनएमसीएच के 3 स्टाफ भी पॉजिटिव निकले हैं।  


पटना के ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बाढ़ में 16 में संक्रमित मिले हैं। नौबतपुर में एक नर्सिंग होम की नर्स पॉजिटिव पाई गई है जबकि विक्रम में एक ही घर के अंदर 8 मरीज मिले हैं। मसौढ़ी में 2 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। धनरूआ में 5 की पुष्टि हुई है। बख्तियारपुर में 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि दनियावां में एक संक्रमित मिला है।

टैग्स