ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पटना में शारदा सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहे मौजूद

PATNA: पटना के रवींद्र भवन में शनिवार को पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद श

पटना में शारदा सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के रवींद्र भवन में शनिवार को पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल हुए। इस मौके पर वे भावुक हो गये। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। 


पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा ने अपने गीतों के माध्यम से बिहार का नाम रोशन किया है। शारदा सिन्हा छोटी बहन की तरह थी। अपनी सुरों की बदौलत उन्होंने बिहार को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शारदा सिन्हा के गीतों के बिना लोक आस्था का महापर्व छठ अधूरा है। इस बार के छठ पर्व में उनकी कमी हर किसी को महसूस हुई।


बता दें कि 5 नवम्बर को महापर्व छठ के नहाय खाय के दिन लोक गायिका 72 वर्षीया शारदा सिन्हा का निधन दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान हुआ था। जिसके बाद अगले दिन 6 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचकर कई राजनेता व अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अगले दिन 7 नवम्बर को सुबह साढ़े 10 बजे गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अंशुमान ने मुखाग्नि दी।