ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में एक्सीडेंट के बाद भारी बवाल, दो युवकों के घायल होने से लोग आक्रोशित हुए

PATNA : राजधानी पटना में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों के कारण हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं बीती रात पटना में एक सड़क दुर्घटना के बाद जमकर बवाल हुआ है मामला श्री कृष्णा नगर थाना इला

पटना में एक्सीडेंट के बाद भारी बवाल, दो युवकों के घायल होने से लोग आक्रोशित हुए
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों के कारण हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं बीती रात पटना में एक सड़क दुर्घटना के बाद जमकर बवाल हुआ है मामला श्री कृष्णा नगर थाना इलाके के जगतपुरा रोड का है बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा


सड़क दुर्घटना के बाद नाराज लोगों ने स्कॉर्पियो में जमकर तोड़फोड़ की काफी देर तक के यहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस सड़क हादसे में जो दो युवक घायल हुए हैं उनमें नवरतनपुर के रहने वाला नीतीश और उसका एक साथी शामिल हैं। दोनों रविवार की देर रात शाहपुर से अपने घर नवरतनपुर लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों बाइक सवारों को कुचल डाला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो को घेर लिया हालांकि स्कॉर्पियो में सवार ड्राइवर और दो युवक के साथ-साथ 3 लड़कियां भाग निकले। एक लड़की स्थानीय लोगों के पकड़ में आ गयी जिसे बाद में पुलिस अपने साथ ले गई। 


तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आए दोनों युवक बुरी तरह से घायल हैं। लोगों ने अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग नशे में धुत थे। रामकृष्णा नगर थानेदार के मुताबिक के स्कार्पियो सवार सभी लोग मीठापुर से संपतचक जा रहे थे। पुलिस इस मामले में आगे तहकीकात कर रही है।

टैग्स