ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर, पार्टी के कई नेताओं का नाम शामिल

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर पटना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री के ऊपर राजधानी पटना के गांधी मैदान में

पटना में उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर, पार्टी के कई नेताओं का नाम शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर पटना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री के ऊपर राजधानी पटना के गांधी मैदान में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ दस नामजद और 400 अज्ञात लोगों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है. इन सभी के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है.


उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी की ओर से चलाये जा रहे शिक्षा सुधार सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को ‘शिक्षा सुधार मार्च’ निकाला. जिसकी सूचना पहले से प्रशासन को नहीं दी गई थी. जिसके कारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रालोसपा प्रमुख के साथ-साथ दस नामजद और 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.


पटना में उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर, पार्टी के कई नेताओं का नाम शामिल


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाली के कारण गरीबों से शिक्षा दूर हो गई है. तीन साल पहले दिये गये सुझाव पर अब तक कोई विचार नहीं हुआ है. कुशवाहा के कार्यक्रम में सभी जिलों से कार्यकर्ता जुटे हुए थे. बिना नारा लगाये यात्रा बुद्धा स्मृति पार्क तक गया लेकिन शुरू होते ही जेपी गोलम्बर से पुलिस ने मार्च को आगे नहीं बढ़ने दिया.



उपेंद्र कुशवाहा  कहा कि रालोसपा शिक्षा में सुधार के लिए लगातार कार्यक्रम कर रही है. सरकारी स्कूलों में ना तो पढ़ाई का माहौल है, ना ही शिक्षक हैं. शिक्षा के लिए जरूरी दूसरी व्यवस्था का भी अभाव है. हम चाहते हैं कि पूरी व्यवस्था बदलाव हो.  बिना बदलाव के ना गरीब पढ़ेंगे और ना ही उन्हें नौकरी मिलेगी.


पटना में उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर, पार्टी के कई नेताओं का नाम शामिल