ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में दारोगा की रिश्वतखोरी, घूस लेते हुए वीडियो वायरल

PATNA : पुलिस की रिश्वतखोरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पटना पुलिस के अधिकारी पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामला बिहटा थाना इलाके का है. जहां बिहटा थाना में तैन

पटना में दारोगा की रिश्वतखोरी, घूस लेते हुए वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  पुलिस की रिश्वतखोरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पटना पुलिस के अधिकारी पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामला बिहटा थाना इलाके का है. जहां बिहटा थाना में तैनात पुलिस अफसर सड़क पर घूस लेते हुए कैमरे में कैद हुए हैं. पटना पुलिस की घूसखोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.


मामला पटना के बिहटा थाना का है. जहां बिहटा चौराहे पर पुलिस की वसूली का एक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में पटना पुलिस के जवान वाहन चालकों से रुपये ऐंठते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि पटना पुलिस की अवैध वसूली से आम लोग परेशान हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायत मिलने के बावजूद भी सीनियर अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.,जिसको लेकर आम लोग हैरान हैं. 


बिहटा चौराहे से खगौल की ओर से जाने वाले रास्ते में पटना जिलाधिकारी ने पूरी तरह रोक लगा दी है. लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पैसे लेकर गाड़ियों की एंट्री दी जा रही है. ओरलोड ट्रक हो या अन्य वाहन पुलिसवाले पैसे लेकर इन बड़ी गाड़ियों की एंट्री कराते हैं. चुनाव के समय भी जिले के वरीय अघिकारियों के आदेश की अवहेलना की जा रही है.




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो को लेकर पटना पुलिस के सीनियर अफसरों से बातचीत हुई. इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि बिहटा चौरास्ता पर तैनात पुलिसवाले ट्रैफिक से नहीं हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता