ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राजधानी में रसोई गैस की भारी किल्लत, दो हफ्ते से ज्यादा का चल रहा बैकलॉग

PATNA : त्योहारों के इस मौसम में राजधानी वासियों को रसोई गैस की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। रिफिल बुक कराने के बावजूद पटना के लोगों को गैस मिलने में 2 हफ्ते तक की देरी हो रही है।

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : त्योहारों के इस मौसम में राजधानी वासियों को रसोई गैस की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। रिफिल बुक कराने के बावजूद पटना के लोगों को गैस मिलने में 2 हफ्ते तक की देरी हो रही है। पटना के लगभग सभी गैस एजेंसियों में 2 हफ्ते का बैकलॉग पहुंच चुका है। 


गैस एजेंसी से जुड़े अधिकारियों की माने तो पटना में गैस आपूर्ति कोइलवर पुल पर जाम की वजह से प्रभावित है। आरा के गीधा प्लांट से रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों को पटना पहुंचने में 36 से 40 घंटे का समय लग रहा है। यह परेशानी सितंबर के पिछले हफ्ते से शुरू हुई है और दुर्गा पूजा के दौरान रसोई गैस की डिमांड बढ़ने के कारण बैकलॉग और बढ़ गया है। 


रसोई गैस की किल्लत की वजह से एक तरफ जहां उपभोक्ता परेशान हैं वही गैस एजेंसियों का कहना है कि औसतन उन्हें हर दिन सप्लाई के लिए 500 सिलेंडर की दरकार है जबकि प्लांट से मिलने वाली सप्लाई आधे से भी कम हो गई है आने वाले दिनों में यह किल्लत और बढ़ सकती है।