ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पटना में पूरी तल रहे पप्पू यादव बोले, बिहार में बाढ़ राहत घोटाला को लेकर कोर्ट जाएंगे

PATNA : आपदा में फंसे पटना वासियों के लिए पूरी तल रहे पप्पू यादव ने बिहार सरकार के खिलाफ कोर्ट में जायेंगे. पूर्व सांसद पहले दिन से लगातार मुसीबत में फंसे लोगों के साथ खड़ा हैं. जाप

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आपदा में फंसे पटना वासियों के लिए पूरी तल रहे पप्पू यादव ने बिहार सरकार के खिलाफ कोर्ट में जायेंगे. पूर्व सांसद पहले दिन से लगातार मुसीबत में फंसे लोगों के साथ खड़ा हैं. जाप अध्यक्ष ने पटना के कई इलाकों में जेसीबी, नाव और ट्रैक्टर से जाकर लोगों तक राहत सामग्रियां पहुंचाया. बारिश थमने और हालात पहले से बेहतर होने के बाद अब पप्पू यादव ने सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने का निर्णय किया है. उन्होंने बिहार सरकार के ऊपर बाढ़ राहत के नाम पर बड़ा घोटाला करने का आरोप लगाया है. 

जान अधिकार पार्टी के संरक्षक ने कहा कि " आधी रात हो या, मुंह अंधेरे सुबह, जब तक हर पीड़ित तक मदद पहुंचा नहीं दूंगा, तब तक मुझे चैन नहीं।  हर कीमत पर, हर परिस्थिति में सेवा, सहायता, मदद।" बता दें कि बीती रात राजेन्द्र नगर इलाके के गोरखनाथ काम्प्लेक्स में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां फंसी थीं. जिन्होनें आधी रात को पप्पू यादव से मदद की गुहार लगाई और वो जेसीबी में राहत सामग्री और भोजन लेकर वहां मदद करने पहुंचे थे. 

पप्पू यादव ने ट्वीट कर सत्ताधारियों पर निशाना भी साधा. उन्होंने लिखा कि "पटना में BJP का जनाधार रहा है, RSS का संगठन है, वह सब कहां हैं? सब आएं, मदद तो करें! इनके 4 MLA, 2 MP, नगर निगम, नगर विकास मंत्री हैं। वह सब कहां हैं?" साथ ही उन्होंने भाजपा नेता गिरिराज सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि "गिरिराज बाबू! प्रणाम! पटना में जितने जलजमाव पीड़ित हैं,उनमें कोई रोहंगिया,कोई बांग्लादेशी नहीं हैं,मेरी जानकारी में सब पक्के देशभक्त हैं।आप सब कुछ मज़हब के नजर से देखते हैं तो जान लें,लगभग पीड़ित हिन्दू हैं। आइए न, मिलकर मदद करते हैं। घर-घर सहायता पहुंचाते हैं।"