ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा की वर्दी फाड़ी और किया पथराव ; RJD नेता समेत 5 गिरफ्तार

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन कहीं न कहीं ये अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं देते हो। इतना ही नहीं

पटना में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा की वर्दी फाड़ी और किया पथराव ; RJD नेता समेत 5 गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन कहीं न कहीं ये अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं देते हो। इतना ही नहीं ये लोग पुलिस महकमे पर भी हमला किए जाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब्ब एक ताजा मामला राजधानी पटना के मनेर से निकल कर सामने आया है। जहां पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया गाय है। यहां पुलिस टीम पर पथराव किया गया। जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां लोगों ने मनेर थाने के एसआई रंजीत कुमार की वर्दी फाड़ दी। वहीं,इस मामले में आरजेडी नेता समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


वहीं, गिरफ्तार पांच लोगों में आरजेडी नेता जय कुमार निराला, सिबु यादव, हरेंद्र कुमार, निशांत कुमार और सुमेरु यादव शामिल हैं।  हालांकि जय कुमार निराला का आरजेडी में क्या पद इसके बारे में पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एफआईआर में और भी लोगों के नाम हैं और कुछ अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है। 


बताया जाता है कि. मंगलवार को श्रीरामनाथ चौधरी नाम के व्यक्ति ने मनेर थाना के सरकारी मोबाइल पर सूचना दी कि खासपुर में वर्तमान मुखिया बुधन यादव और पूर्व मुखिया प्रियंका कुमारी के पति जय कुमार निराला के बीच में मारपीट हो रही है। दोनों ओर से 40-50 की संख्या में महिला-पुरुष पत्थरबाजी कर रहे हैं। सूचना के आलोक में गश्ती दल के प्रभारी एसआई रंजीत कुमार पहुंचे। इसी क्रम में पूर्व मुखिया पति जय कुमार निराला एवं उसके समर्थकों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इसमें रंजीत कुमार एवं तीन गृहरक्षक बल जख्मी हुए हैं। इस घटना में पुलिस की वर्दी, जैकेट आदि को फाड़ दिया गया है। सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। 


उधर, इस घटना को लेकर दानापुर एसडीपीओ अभिनव धीमान ने बताया कि मनेर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खासपुर में दो गुटों के बीच मारपीट हो रही है। 40-50 लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं।  सूचना मिलने के बाद मनेर थाने के एसआई रंजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य लोगों की भी इसमें गिरफ्तारी की जाएगी।  कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।