ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

PATNA : दुर्गा पूजा को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पटना समेत राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा के लिहाज से सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन की टीम त

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दुर्गा पूजा को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पटना समेत राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा के लिहाज से सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन की टीम तैयारियां कर रही हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. सरकार और पुलिस के वरीय अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. 

पुलिस की छुट्टियां कैंसिल
इससे पहले पटना पुलिस की सारी छुट्टियां कैंसिल की जा चुकी हैं. दुर्गा पूजा में कड़े सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं. सिर्फ विशेष स्थिति में ही छुट्टी मिल सकती है. बताया जा रहा है कि कई इलाकों में सादे वेश में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी. राजधानी में कई मजिस्ट्रेट तैनात किये जाएंगे. जिनके ऊपर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी होगी. 

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय इससे पहले ही आलाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुके हैं. उन्होंने बताया है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद कर लेने की हिदायत दी गई है. शनिवार को सप्तमी के दिन मां दुर्गा का पट खुलेगा. कल से लोग दशहरा घूमने सड़कों पर निकलने लगेंगे. इससे पहले पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा कायम रखने की कोशिश की है.