ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

पटना में पासी समाज का उग्र आंदोलन, पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क पर उतरे पासी समाज के सैकड़ों लोगों ने जमकर बवाल किया है। दरअसल, पासी समाज के सैकड़ों लोग विधानसभा का घेराव करने के लिए विशाल जुल

पटना में पासी समाज का उग्र आंदोलन, पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क पर उतरे पासी समाज के सैकड़ों लोगों ने जमकर बवाल किया है। दरअसल, पासी समाज के सैकड़ों लोग विधानसभा का घेराव करने के लिए विशाल जुलूस निकाला था। इसी दौरान जेपी गोलंबर के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई है। इस दौरान पासी समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया है। पत्थरबाजी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।


दरअसल, पासी समाज के सैकड़ों लोग अपनी मांगों के समर्थन में विधानसभा का घेराव करने के लिए पटना पहुंचे हैं। पासी समाज के लोगों ने विधानसभा घेराव के लिए जुलूस निकाला था। जैसे ही प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर पर पहुंचे वहं पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने जुलूस को आगे जाने से रोक दिया। पुलिस के रोकने के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने लगे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया।


पुलिस की लाठीचार्ज से नाराज होकर प्रदर्शनकारी पासी समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के साथ साथ आम लोगों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। लाठीचार्ज के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई। भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन भी मंगवाया गया है। आंदोलन कर रहे पासी समाज के लोगों का आरोप है कि सरकार के कहने पर पुलिस पासी समाज के लोगों को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज रही है।