ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में नियुक्ति की मांग को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

PATNA: बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया है। अभ्यर्थी सुबह से ही बेल्ट्रॉन भवन के स

पटना में नियुक्ति की मांग को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया है। अभ्यर्थी सुबह से ही बेल्ट्रॉन भवन के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में बेल्ट्रॉन भवन पहुंचे अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। साल 2019 में आयोजित हुई परीक्षा के सफल अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर बेल्ट्रॉन भवन के पास जमा हुए थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा पास किए काफी समय बीत गया लेकिन अभी तक नियुक्ति नही हो सकी है। इसी को लेकर अभ्यर्थी नारेबाजी कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया।


बता दें कि बिहार के सरकारी कार्यालयों में डाटा ऑपरेटर के पदों पर बेलट्रॉन के माध्यम से अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाती है। परीक्षा पास करने के बाद भी ऐसे करीब तीन हजार अभ्यर्थी हैं जिनका अबतक नियोजन नहीं हो सका है। परीक्षा पास किए लंबा समय बीत चुका है लेकिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि जल्द से जल्द नियुक्ति का आश्वासन देकर तीन साल का समय बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं की गई है। सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। 

टैग्स