ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना : मिट्टी घोटाले में दो इंजीनियर बर्खास्त, 4 अन्य पर भी गिरी गाज

PATNA : मिट्टी घोटाले को लेकर पटना में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। पटना के पुनपुन प्रखंड की लखना उत्तरी पंचायत में हुए मिट्टी घोटाले के आरोप में प्रखंड के इंजीनियर, ज

पटना : मिट्टी घोटाले में दो इंजीनियर बर्खास्त, 4 अन्य पर भी गिरी गाज
Editor
2 मिनट

PATNA : मिट्टी घोटाले को लेकर पटना में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। पटना के पुनपुन प्रखंड की लखना उत्तरी पंचायत में हुए मिट्टी घोटाले के आरोप में प्रखंड के इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और कार्यक्रम पदाधिकारी समेत 6 को बर्खास्त कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट में इनके खिलाफ आरोप सही पाए जाने पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यह कार्रवाई की है। इन सभी के ऊपर केस दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है।


इस मामले में जूनियर इंजीनियर आशीष यादव, पुनपुन प्रखंड के तत्कालीन असिस्टेंट इंजीनियर उमाशंकर प्रसाद, कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक और लेखपाल को बर्खास्त कर दिया है। डीएम की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी से गबन की गई राशि की वसूली की जाएगी। 


यह सभी दोषी सरकारी सेवक फिलहाल जिस जिले में कार्यरत हैं, वहां के डीएम और डीडीसी को बर्खास्तगी से संबंधित आदेश भेज दिया गया है। दरअसल मनरेगा के तहत इस पंचायत के दो कब्रिस्तान, दो स्कूल और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में मिट्टी भराई का काम होना था। 42 लाख की योजना के संबंध में शिकायत मिलने पर जिला स्तर की कमेटी ने जांच की। मामला सही पाए जाने पर डीडीसी की रिपोर्ट पर डीएम ने कार्रवाई की।